NationalUttarakhand

Mumbai प्रवासी सम्मेलन में पहुंचे धामी, कहा- उत्तराखंड की तरक्की में साझेदार बनें दुनिया भर के प्रवासी

प्रवासी उत्तराखंड परिषद के जरिए निवेश, Innovation, Education, Health से जुड़ रहे प्रवासी, 27 लोगों ने 29 पैतृक गांव गोद लिए, मुख्यमंत्री ने रोजगार, Tourism, Startup, Investment समेत कई उपलब्धियां गिनाईं

मुंबई, 7 जुलाई 2026:

मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बड़े सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंड मूल के लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य से दूर रहने के बावजूद प्रवासी समाज ने अपनी पहचान, मेहनत और उपलब्धियों से उत्तराखंड का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। यही वजह है कि प्रवासी उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रवासी समाज से लगातार सहयोग की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में रहकर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवित रखना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भले ही भौगोलिक दूरी बढ़ जाए, लेकिन उत्तराखंड से जुड़ी भावनाएं कभी कम नहीं होतीं। यही जुड़ाव नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों, संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़कर रखे हुए है।
mumbai-cm-pushkar-singh-dhami-addresses-pravasi-uttarakhand-sammelan-investment (2)

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन कर प्रवासी समाज की भागीदारी को संस्थागत रूप दिया है। इस मंच के जरिए देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखंडवासी Investment, Innovation, Education, Health, Tourism, Startup समेत कई क्षेत्रों में राज्य के विकास से जुड़ रहे हैं। सरकार विकास योजनाओं में उनके सुझावों और अनुभवों को भी अहम मानती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय भी प्रवासी समाज हमेशा उत्तराखंड के साथ खड़ा रहा है। राहत और पुनर्वास के कामों में उनका योगदान हमेशा सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि सरकार के आह्वान पर अब तक 27 प्रवासियों ने राज्य के 29 पैतृक गांव गोद लिए हैं। इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका से जुड़े कई काम किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की भी सराहना की, जिन्होंने अपना पैतृक गांव गोद लेकर दूसरे लोगों के लिए प्रेरक उदाहरण पेश किया।
mumbai-cm-pushkar-singh-dhami-addresses-pravasi-uttarakhand-sammelan-investment (3)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यटन, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट, House of Himalayas, State Millet Mission, Apple Mission, Kiwi Mission, Home Stay योजना, Wed in Uttarakhand, लखपति दीदी और सौर स्वरोजगार जैसी योजनाओं ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी है।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया है। Ease of Doing Business में राज्य को Achievers श्रेणी मिली है, जबकि Startup Ranking में Leaders कैटेगरी में जगह मिली है। प्रदेश में बेरोजगारी दर में कमी आई है। जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और Global Investors Summit जैसे आयोजनों ने उत्तराखंड की पहचान को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत किया है।
mumbai-cm-pushkar-singh-dhami-addresses-pravasi-uttarakhand-sammelan-investment (4)

मुख्यमंत्री ने बताया कि Global Investors Summit के दौरान राज्य को 3.76 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, प्रदेश का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि उद्योगों और Startup की संख्या में भी लगातार इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि Tourism आधारित नई नीतियों का असर अब गांवों तक दिखाई दे रहा है। होटल और Home Stay की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे रोजगार के नए मौके बने हैं। अब कई लोग वापस अपने गांव लौटकर काम शुरू कर रहे हैं, जिससे रिवर्स पलायन को भी रफ्तार मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक मूल्यों और जनसांख्यिकीय संतुलन को सुरक्षित रखने पर भी बराबर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की गई है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।
mumbai-cm-pushkar-singh-dhami-addresses-pravasi-uttarakhand-sammelan-investment (5)

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पहाड़ का पानी और जवानी उत्तराखंड के विकास में ही काम आए। गांवों में रोजगार, बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है ताकि युवाओं को मजबूरी में पलायन न करना पड़े।

सम्मेलन में मौजूद प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर भरोसा जताया। उन्होंने भविष्य में भी उत्तराखंड के विकास, निवेश और जनहित के कामों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button