Uttarakhand

SIR : देहरादून ने बनाई बढ़त, 100 फीसदी फॉर्म बांटे, 86.34% Digitization पूरा

घर-घर पहुंचकर सभी वोटरों तक पहुंचाए गए गणना प्रपत्र, अब बचे फॉर्म का सत्यापन तेज, राजनीतिक दलों से भी मांगा गया सहयोग, बीएलओ को दोबारा संपर्क के निर्देश

देहरादून, 7 जुलाई 2026:

देहरादून में SIR 2026 Special Intensive Revision अभियान के तहत मतदाता सूची अपडेट करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में सभी पंजीकृत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अब तक 86.34 फीसदी फॉर्म का Digitization भी पूरा हो चुका है। बाकी प्रपत्रों की जांच, सत्यापन और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय के ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की प्रोग्रेस की समीक्षा की। बैठक में विधानसभावार स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई और अधिकारियों को बचे हुए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड समेत चयनित राज्यों में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर Voter List Revision किया जा रहा है। इसके तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और उन्हें वापस लेकर रिकॉर्ड अपडेट कर रहे हैं।

जिले के 13,76,813 मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का 100 फीसदी वितरण पूरा हो चुका है। इनमें से 11,88,720 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है, जो कुल का 86.34 प्रतिशत है। बाकी फॉर्म का डिजिटाइजेशन और सत्यापन लगातार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिन मतदाताओं के फॉर्म अभी तक जमा नहीं हो सके हैं, उनसे दोबारा संपर्क किया जाए। जरूरत पड़ने पर उनके घर पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाए जाएं। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर को नियमित रूप से फील्ड में रहकर पूरे अभियान की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिन प्रपत्रों की अब तक प्राप्ति नहीं हुई है, उन्हें शुरुआती तौर पर मृत, स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर चले गए, अनुपस्थित, पहले से पंजीकृत या अन्य श्रेणियों में रखा गया है। अब इन सभी मामलों का दोबारा सत्यापन किया जा रहा है। जहां जरूरत होगी वहां बीएलए-2 का सहयोग भी लिया जाएगा।

डॉ आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बीएलए के जरिए अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं, इसके लिए सभी विभागों और राजनीतिक दलों का मिलकर काम करना जरूरी है।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की आगे की समय-सारिणी, दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया, साथ ही नई निर्वाचक नामावली के प्रकाशन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, भाजपा से अरविंद जैन, सीपीआई (एम) से अन्नंत आकाश, बसपा से सत्येंद्र चौपड़ा, आम आदमी पार्टी से कमल राणा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button