Uttarakhand

Kedarnath Redevelopment पर फोकस, मुख्य सचिव बोले- यात्रा से पहले काम की रफ्तार तेज करें

केदारनाथ यात्रा क्षेत्र के लिए इंटीग्रेटेड कूड़ा प्रबंधन प्लान बनाने को कहा, बद्रीनाथ Master Plan के फेज 1 और फेज 2 में तय समय पर काम पूरा करने पर जोर, सभी नई सुविधाओं के Operation and Maintenance का फ्रेमवर्क पहले से तैयार करने को कहा

देहरादून, 7 जुलाई 2026:

केदारनाथ धाम में चल रहे Kedarnath Redevelopment Project और Badrinath Master Plan के कामों की रफ्तार बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों परियोजनाओं के हर काम की भौतिक प्रोग्रेस, खर्च की स्थिति और तय समयसीमा पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ धाम में जिन छह ब्लॉक्स का निर्माण शुरू होना है, उनका काम बिना देरी शुरू कराया जाए। उन्होंने सभी परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा, ताकि तय समय के भीतर काम पूरे हो सकें।

बैठक में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को केदारनाथ यात्रा क्षेत्र के लिए व्यापक और एकीकृत कूड़ा प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान निकलने वाले कचरे के निस्तारण की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी वित्तीय, तकनीकी समेत हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

मुख्य सचिव ने Badrinath Master Plan के फेज 1 और फेज 2 के कामों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तय समयसीमा के मुताबिक कामों में तेजी लाई जाए। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कंटेंट और आर्ट वर्क का काम भी समानांतर रूप से शुरू कराया जाए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में तैयार हो रही सभी नई सुविधाओं और परिसंपत्तियों के संचालन व रखरखाव के लिए पहले से स्पष्ट फ्रेमवर्क बनाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अगर संचालन करने वाली संस्थाएं पहले ही तय रहेंगी तो परियोजनाओं के हैंडओवर के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने में आसानी होगी। बैठक में सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार समेत संबंधित जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जंगल से रोजगार तक... धामी का नया प्लान, Wildlife Tourism से गांवों की बढ़ेगी कमाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button