Uttarakhand

Badrinath चढ़ावा प्रकरण: कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे, एजेंसियां खंगाल रहीं फुटेज

लखपत बुटोला ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, इससे पहले तो नहीं हुई ऐसी कोई अनियमितता इस एंगल पर भी जांच कर रहीं एजेंसियां, 40 दिन की फुटेज खंगाली जाएंगी

योगेंद्र मलिक

चमोली, 7 जुलाई 2026ः

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला मंगलवार को मंदिर परिसर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मंदिर में इस तरह की अनियमितताएं धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं।

विधायक लखपत बुटोला ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि इस प्रकार की अनियमितता लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

उधर, चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियों ने अब मंदिर परिसर की पिछले 40 दिनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि दो जुलाई को सामने आई घटना पहली बार हुई थी या इससे पहले भी इसी तरह की अनियमितताएं होती रही हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामले में पकड़ा गया आरोपी कर्मचारी अकेले शामिल था या उसे किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग प्राप्त था। जांच एजेंसियां सभी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button