Uttarakhand

Congress Mission 2027: नई कमेटी का गठन, इन 23 चेहरों को मिली जगह

उत्तराखंड में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव की तैयारी, कांग्रेस महासचिव ने जारी की सूची, कुमारी सैलजा, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत जैसे नेता शामिल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 8 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पूरी तरह से जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद उत्तराखंड की राजनीतिक मामलों की नई समिति का गठन किया गया है। इस समिति में 23 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक सूची जारी की।

सूची के अनुसार समिति में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जगह दी गई है। इसके अलावा विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, हरक सिंह रावत, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक काजी निजामुद्दीन, गुरदीप सिंह सप्पल, प्रकाश जोशी, विधायक तिलक राज बेहड़, विधायक ममता राकेश, विधायक मनोज तिवारी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी समेत 23 नेताओं को समिति में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को पदेन सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि नई राजनीतिक मामलों की समिति प्रदेश के महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर निर्णय लेने, पार्टी की रणनीति तैयार करने, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : अतीत में वोट बैंक की सियासत से 'फ्लड जोन' में पनपी बस्तियां...एनजीटी के आदेश भी बेबस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link