Uttarakhand

आस्था के साथ खेलों का संकल्प, 2036 Olympic मेजबानी के लिए कांवड़ उठाएंगी खेल मंत्री

रेखा आर्या 10 अगस्त को निकालेंगी हरिद्वार से ऋषिकेश तक कांवड़ यात्रा, हर की पौड़ी से शुरू होकर वीरभद्र मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ होगी संपन्न, संत समाज भी होगा शामिल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को दिलाने के संकल्प के साथ 10 अगस्त को हरिद्वार से ऋषिकेश तक विशेष कांवड़ यात्रा निकालेंगी। हर की पौड़ी से शुरू होकर वीरभद्र मंदिर तक पहुंचने वाली यह 22 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा खेल, आस्था और राष्ट्र निर्माण के संदेश का संगम होगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हमेशा राष्ट्रीय संकल्पों को नई ऊर्जा देने वाली भूमि रही है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा हरिद्वार की हर की पौड़ी से शुरू होगी और ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। इस दौरान देश को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने और खेलों के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व स्थापित करने की कामना की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा, खेल भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि से उठने वाला यह संदेश देशभर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि यात्रा में संत समाज भी शामिल होगा। पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत श्री हरि गिरि महाराज व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज विभिन्न चरणों में यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश और देश के खिलाड़ी, खेल प्रेमी और श्रद्धालु भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें  7 को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह... दौरे से पहले धामी ने बैरागी कैंप में देखीं तैयारियां

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button