Uttarakhand

सरकार ने मनाया ‘चार साल बेमिसाल’ जश्न…धामी के रोड शो में बरसे फूल, कामकाज का रिपोर्ट कार्ड रखा

शपथ ग्रहण के साक्षी रहे परेड ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम, सीएम ने गर्व से गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, एक लाख करोड़ से ज्यादा जमीन पर उतरे, 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 23 मार्च 2026:

सरकार के चार साल पूरे होने पर सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो कर उत्साहित नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा। इस दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नवरात्र की शुभकामनाओं के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले जनता ने भरोसा जताकर फिर से काम करने का मौका दिया था। इसी मैदान में उन्होंने शपथ ग्रहण की थी। प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर, उन्हें राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद गर्व से कह सकते हैं कि संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-23 at 3.25.24 PM

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखकर सरकार काम कर रही है, जिसमें इस दशक को उत्तराखंड के लिए खास बताया गया था। बीते चार साल में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल और हवाई कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया, जिससे लोगों की जिंदगी आसान हुई है।

राज्य में बड़े आयोजनों का जिक्र करते हुए बताया गया कि पहली बार जी-20 बैठकों का आयोजन हुआ और राष्ट्रीय खेल भी कराए गए। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के जरिए 3.76 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें से एक लाख करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं।

WhatsApp Image 2026-03-23 at 3.25.25 PM (1)

आर्थिक मोर्चे पर भी आंकड़े सामने रखे। बताया गया कि राज्य की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में जीएसडीपी 7.23 फीसदी बढ़ी, जबकि प्रति व्यक्ति आय में 41 फीसदी का इजाफा हुआ। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा नए उद्योग लगे और स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर करीब 1750 तक पहुंच गई।

महिलाओं को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया कि 2 लाख 65 हजार से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। वहीं रिवर्स पलायन में भी 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की कैटेगरी मिली है। इनोवेशन इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।

WhatsApp Image 2026-03-23 at 3.25.25 PM

देहरादून के विकास को लेकर कहा कि शहर में करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। कहा गया कि अब सिर्फ घोषणाएं नहीं होतीं, बल्कि तय समय में काम पूरा कर लोकार्पण भी किया जाता है। रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया साफ हुई है। पिछले साढ़े चार साल में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए हैं। भ्रष्टाचार और अवैध कब्जों पर कार्रवाई का भी जिक्र किया गया। बताया गया कि 12 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन खाली कराई गई है। फर्जी तरीके से लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाया गया।

WhatsApp Image 2026-03-23 at 3.25.25 PM (2)

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कनक चौक से परेड ग्राउंड तक रोड शो किया और विभागों की प्रदर्शनियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, खजान दास, राम सिंह कैड़ा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, सविता कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव आनंद वर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एसएन पांडेय, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  वेटरन्स डे पर उत्तराखण्ड ने किया अपने असली नायकों को याद, राज्यपाल ने दिया ये भावुक संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link