Uttarakhand

मदरसों में अब तालीम के साथ संस्कार का पाठ, बच्चे रोज ‘शुक्र की डायरी’ में लिखेंगे नेक काम

उत्तराखंड के मदरसों में एक नई पहल, विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने का प्रयास, भाईचारे व सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश, डेढ़ माह बाद केवल 60 के आवेदन शिक्षा विभाग को हुए प्राप्त

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के मदरसों में अब बच्चों को धार्मिक और शैक्षणिक शिक्षा के साथ भाईचारे, समाज सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में भाईचारे और समाज सेवा से जुड़े नए अध्याय शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में मदरसों में ‘शुक्र की डायरी’ शुरू की गई है। इसमें विद्यार्थी प्रतिदिन किए गए अच्छे कार्य, किसी की मदद करने अथवा समाजोपयोगी गतिविधियों का उल्लेख करेंगे। इसके माध्यम से बच्चों में सकारात्मक सोच और सेवा भाव विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि ईद, बकरीद और मुहर्रम सहित अन्य अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने पर जोर रहेगा। वहीं, मदरसों में उर्दू के साथ हिंदी में भी वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों में तर्क करने, दूसरों के विचार सुनने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित होगी।

ये भी पढ़ें:

डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में पहले मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 452 मदरसे संचालित थे। 30 जून से व्यवस्था बदलकर इन्हें अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के तहत संचालित किया जाना है। करीब डेढ़ माह बीतने के बावजूद अब तक केवल 60 मदरसों के आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता बच्चों को दाखिला देकर मदरसे संचालित करने वाले संचालकों के संबंध में शासन को सोमवार तक रिपोर्ट भेजी जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मान्यता लेने के लिए मदरसा संचालकों को आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर छात्रों का मार्च, ढपली की थाप पर गूंजे विरोध के नारे

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button