Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम : कुंड में स्नान कर रहीं दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत, बेहोशी की हालत में मिली थीं

राजस्थान से दर्शन करने आई थीं, पुलिस टीम ने तप्त कुंड से बाहर निकाला, मंदिर प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतते हुए नहाने की अपील की, हादसे के बाद बढ़ाई गई निगरानी

योगेंद्र तिवारी

चमोली, 11 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार को तप्त कुंड में नहाने के दौरान दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। कुंड में बेहोश मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व मंदिर प्रशासन को दी। मौके पर पहुची पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से स्नान के समय सतर्क रहने को कहा है। दोनों राजस्थान की रहने वाली थीं।

badrinath-dham-tapt-kund-two-elderly-women-devotees-death (2)

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने आई थीं। दर्शन से पहले तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने देखा कि दोनों कुंड में बेहोश पड़ी हैं। हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम और मंदिर प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को कुंड से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (63 वर्ष) और रामू देवी (71 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से तप्त कुंड में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। घटनास्थल पर पुलिस और मंदिर प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें  छाम में खेलकूद व सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, धामी बोले...लोक-संस्कृति से जुड़ रही युवा पीढ़ी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button