Uttarakhand

चारधाम यात्रा को फिर मिली रफ्तार, मौसम सुधरते ही प्रशासन ने हटाई रोक, नई Advisory जारी

20 जुलाई को एहतियात के तौर पर रोकी गई यात्रा दोबारा शुरू, संवेदनशील मार्गों पर लगातार निगरानी, यात्रियों से सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील, जरूरत पड़ने पर होल्डिंग एरिया में रुकने की सलाह

देहरादून, 21 जुलाई 2026:

मौसम और यात्रा मार्गों की समीक्षा के बाद उत्तराखंड की चारधाम यात्रा एक बार फिर शुरू कर दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए 20 जुलाई सोमवार को एहतियात के तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। अब हालात सामान्य होने पर श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा सुचारु कर दी गई है।

सभी जिलों के साथ समन्वय बनाकर हो रहा संचालन

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस, SDRF और दूसरे विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जिन इलाकों को संवेदनशील माना गया है, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें:

मौसम बिगड़ने पर जल्दबाजी न करें

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अगर किसी जगह भारी बारिश, भूस्खलन या किसी दूसरी वजह से रास्ता अस्थायी रूप से बंद हो जाए तो वे आगे बढ़ने की कोशिश न करें। ऐसे समय में प्रशासन की ओर से तय किए गए सुरक्षित स्थानों या होल्डिंग एरिया में ही रुकें और पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। रास्ता सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाएगी।

सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम और यात्रा मार्गों की हर पल निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जरूरी कदम उठाए जा सकें। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं से मौसम का ताजा अपडेट लेने और सिर्फ प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की भी अपील की गई है।

ये भी पढ़ें  SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, देहरादून के 11.90 लाख वोटरों के नाम, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button