Uttarakhand

केक काटा, पौधे भी लगे… राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लिया सत्ता वापसी का संकल्प

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल गांधी के नेतृत्व में 2027 की चुनावी तैयारियों का आह्वान

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 जून 2026:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस पर किया गया वृक्षारोपण समाज और पर्यावरण के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
rahul-gandhi-birthday-celebration-dehradun-congress-bhavan

ये भी पढ़ें:

इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेंद्र भंडारी ने बताया कि राहुल गांधी का जीवन युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उनके विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उपेंद्र थापली, याकूब सिद्दीकी, राजेश पुंढ़ीर, अमरेंद्र बिष्ट, अनिल बस्नेत, पिया थापा, वीरेंद्र पंवार, सूरज छेत्री, सावित्री थापा, मंजू, प्रशांत खंडूरी, हेमंत उप्रेती, गुल मोहम्मद समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  एपीएल-अंत्योदय वर्ग की बदलेगी पात्रता... समिति के सुझावों पर तैयार होगा प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button