Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: विपक्ष पर बरसे मंत्री भूपेंद्र चौधरी, बोले- सनातन को बदनाम करने की साजिश

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या, चढ़ावा प्रकरण की घटना को बताया दुखद, बोले- यही वे लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकारा नहीं था, बाबरी मस्जिद चंदे व मदरसों की फंडिंग का कभी नहीं उठाया मुद्दा

अनिल निषाद

अयोध्या, 10 जुलाई 2026ः

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को हनुमंत कथा मंडप में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या पहुंचे। उन्होंने महंत संतराम दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि कुछ लोग सनातन संस्कृति, मठ-मंदिरों और देश की धार्मिक विरासत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे बाबरी मस्जिद चंदे व मदरसों की फंडिंग के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठाते हैं। मंत्री ने चढ़ावा प्रकरण को दुखद बताया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि यही वे लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया था और आज उन्हें इस बात का दर्द है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं के प्रति लोगों के मन में अविश्वास पैदा करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबरी मस्जिद के चंदे और मदरसों की फंडिंग जैसे मुद्दों पर विपक्ष कभी सवाल नहीं उठाता।

ये भी पढ़ें:

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। जांच जारी है और एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में जो भी व्यक्ति आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  BJP Misson 2027: उत्तराखंड फतह का प्लान तैयार, राष्ट्रीय महामंत्री ने दिया बूथ प्रबंधन का मंत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link