Lucknow CityUttar Pradesh

मेरठ की बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में उतरे अखिलेश, बोले- बेलगाम सरकार में न्याय की उम्मीद बेमानी

पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर लड़ाई में साथ रहने का भरोसा, कमजोर धाराओं में मुकदमा और पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा सरकार को घेरा

लखनऊ, 11 जुलाई 2026:

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से शनिवार को मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में हर कदम पर साथ रहने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को पीड़ित परिवार की सभी मांगें तत्काल पूरी करनी चाहिए और मृतक बेटी को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

परिजनों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि जब वो खुद ही बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘मेरठ की बेटी’ के साथ हुए जघन्य अपराध और हत्या के मामले में नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराएं लगाकर कार्रवाई की गई जो अन्याय की पराकाष्ठा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जिस पुलिस से जनता न्याय की उम्मीद करती है, उसके वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार प्रदेश की छवि को धूमिल कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के व्यवहार का वीडियो देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है जिससे ईमानदारी और संवेदनशीलता से काम करने वाले पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हैं।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश ने कहा कि पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व ही महिलाओं, विशेषकर शोकाकुल मां के साथ अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे, तब पुलिस से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद करना बेमानी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा नेताओं के भाषण नहीं बल्कि न्याय और जवाबदेही चाहती है। सपा ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  यूपी में दम तोड़ रहा कुपोषण...1.56 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा पौष्टिक आहार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button