Lucknow City

अलीगंज अग्निकांड के बाद एक्शन : होटल रेनेसां में अवैध स्टोर सील, BKT में 5 प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ के आलीशान होटल के ग्रीन बेल्ट में बने अवैध बेसमेंट पर भी कार्रवाई की तैयारी, एलडीए ने प्रबंधन को दी 24 घंटे की मोहलत, शहरभर में अग्नि सुरक्षा जांच तेज

लखनऊ, 15 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज की अवैध बहुमंजिला इमारत में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवाओं की दर्दनाक मौत के बाद लखनऊ में अवैध निर्माण और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर सरकारी अमला अब लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोमतीनगर स्थित आलीशान होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध रूप से बनाए गए स्टोर को सील कर दिया। वहीं, बीकेटी क्षेत्र में करीब 20 बीघे में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहर के होटल, बैंक्वेट हॉल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल समेत अन्य बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद एलडीए और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण शुरू किया। इसी अभियान के तहत गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसां की भी जांच की गई जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
lucknow-lda-action-hotel-renaissance-illegal-basement-sealed-encroachment-demolished (2)

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि होटल रेनेसां को लीज पर आवंटित ग्रीन बेल्ट की जमीन के नीचे एक हिस्से में अवैध रूप से बेसमेंट का निर्माण किया गया है। इसके अलावा साइट सेटबैक में भी नियमों के विपरीत स्टोर बनाया गया था। इस मामले में डीआर होटल (रेनेसां) के निदेशक को नोटिस जारी कर संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विहित प्राधिकारी न्यायालय ने सीलिंग के आदेश पारित किए।

ये भी पढ़ें:

इसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-1 के सहायक अभियंता रविशंकर राय, अवर अभियंता विपिन बिहारी राय और राहुल विश्वकर्मा की टीम ने मौके पर पहुंचकर साइड सेटबैक में बने अवैध स्टोर को सील कर दिया।

होटल के अवैध बेसमेंट पर कार्रवाई का अल्टीमेटम

एलडीए के जोनल अधिकारी के अनुसार ग्रीन बेल्ट में बने अवैध बेसमेंट को खाली करने के लिए होटल प्रबंधन ने समय मांगा है। प्रबंधन को 24 घंटे की मोहलत दी गई है। निर्धारित समय के बाद अवैध बेसमेंट को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
lucknow-lda-action-hotel-renaissance-illegal-basement-sealed-encroachment-demolished (3)

बीकेटी में 20 बीघे की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

उधर, प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में बीकेटी के ग्राम भैसामऊ और डिगोई में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। एलडीए की टीम ने करीब 20 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हर युवा होगा हुनरमंद, हर हाथ को मिलेगा काम, कौशल विकास विभाग के लिए सख्त एक्शन प्लान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button