Uttar Pradesh

4 दिसंबर को होनी थी शादी… कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौत, घर में मातम

गोंडा, 11 नवंबर 2024:

करीब 25 साल के अमित मौर्य की तीन हफ्ते बाद शादी होने वाली थी। अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त अमित करीबियों को कार्ड देने निकला था। रात में घर लौटते समय बाइक सवार अमित को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया।अमित की मौत हो गई। इसके साथ ही खुशियों वाले घर में मातम पसर गया।

यह हादसा यूपी के गोंडा जनपद में रविवार रात हुआ।

ग्राम भगोहर के मुडिला निवासी राजू मौर्य के बड़े बेटे अमित का वैवाहिक कार्यक्रम तय था। चार दिसंबर को उसकी बरात जानी थी। अमित रविवार को अपनी शादी के कार्ड बांटने निकला था। रात साढ़े नौ बजे कार्ड देकर घर लौटते समय दुर्जनपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह बीच रोड पर गिर गया। इस पर ट्रैक्टर चालक रुकने की बजाय भागने लगा और अमित उसके पहिए के नीचे आ गया। सूचना पर पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक अमित के पिता राजू मौर्य सब्जी की खेती करते हैं। अमित इंटर तक पढ़ाई करने के बाद पिता के साथ काम करता था। अमित की मां निराला मौर्य आंगनबाड़ी में काम करतीं हैं। छोटा भाई अमन स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब लेकर आया रविवार, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link