Uttar Pradesh

फर्रुखाबाद: लोहिया हॉस्पिटल में बिजली संकट पर भड़के स्वास्थ्यकर्मी…सीएमएस आवास घेरा

फर्रुखाबाद, 17 जून 2025:

यूपी के फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। आलम ये हुआ कि सीएमएस आवास में रोशनी रही लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों के 156 आवासों की बिजली गुल हो गई। 24 घण्टे से अधिक वक्त बीतने के बाद नाराज स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के आवास का घेराव कर दिया। इमरजेंसी सेवा बंद करने की नौबत आई तो सिटी मजिस्ट्रेट ने किसी तरह हालात संभालकर बिजली चालू करवाई।

450 केवीए के ट्रांसफार्मर में आई थी खराबी, वैकल्पिक व्यवस्था से दूर रहे स्टॉफ के आवास

लोहिया अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था के लिए 450 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी में खराबी आ गई। जिससे अस्पताल के वार्ड व 156 स्टाफ आवासों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने 300 केवीए का वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाकर महिला और पुरुष वार्ड की आपूर्ति बहाल कर दी, मगर स्टाफ क्वार्टरों की बिजली इस ट्रांसफार्मर से नहीं जोड़ी गई। इससे नाराज स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों ने सीएमएस आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:

हंगामा बढ़ते देख पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाले हालात, कर्मियों को मनाया

Advertisement

आरोप लगाया कि सीएमएस आवास में तो बिजली आपूर्ति चालू है, लेकिन बाकी कर्मचारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। गर्मी से त्रस्त कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी। हंगामा बढ़ता देख कादरी गेट थाने की पुलिस के साथ आसपास की चौकियों का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी अमोद कुमार सिंह ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इमरजेंसी बंद होने से अगर किसी मरीज की जान जाती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे और सीएमएस को बुलाकर बातचीत कराई। सीटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों से आश्वासन दिया कि एक घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।

ये भी पढ़ें  सोशल मीडिया की दोस्ती बनी प्रेम कहानी... ब्राजील से आई अल्फ्रेडा ने इटावा के गौरव से रचाई शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link