Bihar

“दुकान से घर लौट रही महिला का हाथ पकड़ रास्ता रोका, आरोपी ने किया विरोध”

पालीगंज,11 नवंबर 2024

चोरी और सीनाजोरी का एक मामला मनेर से सामने आया है। मामला मनेर के एक गांव से जुड़ा है। गांव की एक किशोरी गांव के ही दुकान से सामान खरीदारी कर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा।किसी तरह किशोरी युवक के चंगुल से निकलकर गांव के एक घर में घुसकर अपनी अस्मत बचाई। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिवार वालों को दी। किशोरी के साथ परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपित के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की।

इसके बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत कर अस्मत रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह गांव के एक किराना दुकान से घर का सामान खरीदारी कर लौट रही थी। इस बीच गांव के ही एक लड़के ने उसका रास्ता रोकते हुए शरीर के कई हिस्सों को गलत तरीके से छूकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। वह किसी तरह उसके पास से बचते हुए गांव के एक घर मे छुप गई, जिसके बाद उसके घर वालों ने हमें अपने घर पर पहुंचाया।

इसके बारे में किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी कहानी बताई। घरवाले किशोरी को लेकर युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। लेकिन लड़के के घरवालों ने गाली गलौज कर हमारे और हमारे परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस संबंध में मनेर थाने की पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Bihar News: DJ की आवाज में दब गई मदद की पुकार, एक-एककर तीन युवकों ने तोड़ा दम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link