Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश: पत्नी व तीन बच्चों का हत्यारा मुकेश गिरफ्तार

इटावा,12 नवंबर 2024:


उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दिल दहला देने मामले में पुलिस ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालपुरा मोहल्ले में रहने वाले मुकेश ने कल पहले परिवार के लोगों को नींद की गोलियां और उसके बाद रस्सी से गला घोटकर उनकी हत्या कर दी।

मृतक महिला रेखा के भाई सतेंद्र सोनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी बहन और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद मुकेश नाटक करते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया था और वह पटरी के नीचे लेटा हुआ था। मुकेश के द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए इस तरीके का प्लान बनाया गया था।

ये भी पढ़ें:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नींद की गोली दे कर गला घोटने की पुष्टि हुई है।आरोपी के खिलाफ हत्या से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.11.2024 को करीब प्रातः 05.00 बजे मैंने पारिवारिक विवाद एवं कलह की वजह से आपसी सहमति से अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया था। परिवार के सभी लोग नींद की गोली खाकर अधमरे हो गये थे बाद में उसने उनकी हत्या कर दी और मैंने उसके बाद अपने मोबाइल के व्हाट्सएप्प पर “Ye sab log khatam” का स्टेट्स लगाया। इसके बाद वह स्वयं आत्महत्या करने के उद्देश्य से ट्रेन से मरने के लिये रेलवे स्टेशन इटावा गया था लेकिन मरूधर एक्सप्रेस के 08 डिब्बे ऊपर से गुजर गये परन्तु लेटने की वजह से मैं बच गया।

ये भी पढ़ें  बाल कटवाए फिर पटरी पर बैठ रील देखने लगे बच्चे...इंजन से कटकर हुई मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link