Uttar Pradesh

काशी पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, बोले… यहां मिलती है आत्मिक शांति

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 27 जुलाई 2025:

सावन के पावन महीने में काशी शिवमय हो चुकी है। इस भक्तिमय माहौल में रविवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला धारण किए आशुतोष राणा ने मंदिर परिसर में शिव श्लोकों का उच्चारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लगभग 20 मिनट तक मंदिर में रमे राणा के बाहर आते ही वहां मौजूद भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से उनका जोरदार स्वागत किया।

आशुतोष ने बाबा विश्वनाथ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि काशी का आध्यात्मिक वातावरण मन को सुकून और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। यह स्थान आस्था और शक्ति का अनुपम संगम है।

ये भी पढ़ें:

मंदिर परिसर से बाहर निकलते ही राणा को देख प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फोटो खींचने और रील्स बनाने की होड़ में सुरक्षा व्यवस्था भी चुनौतीपूर्ण हो गई, जिसे संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। अपनी दमदार अभिनय शैली के लिए जाने जाने वाले राणा ने मुस्कुराते हुए सभी प्रशंसकों का अभिवादन किया।

मंदिर प्रबंधन ने भी अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सावन के तीसरे सोमवार से पहले काशी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

ये भी पढ़ें  ग्रामीण बेटियों की उड़ान को पंख : बागपत की एस्ट्रोनॉमी लैब में चांद-तारे छूने लगीं छात्राएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link