Lucknow CityUttar Pradesh

UP विधानभवन का बदला स्वरूप: सत्र से पहले योगी ने पॉडकास्ट स्टूडियो से लेकर हाईटेक कॉरिडोर तक का किया शुभारंभ

सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल पहल को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यूपी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत की देखी झलक

लखनऊ, 3 अगस्त 2026:

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले विधान भवन का नया और आधुनिक स्वरूप सामने आया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन पहुंचकर सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य और विधान भवन के भूतल स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विधानसभा के अत्याधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो समेत कई नई सुविधाओं का भी लोकार्पण किया।
cm-yogi-inaugurates-up-vidhan-bhavan-podcast-studio-renovated-corridor (2)

मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में तैयार किए गए विशेष हेलीकॉप्टर मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों को दर्शाने वाली आकर्षक तस्वीरों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश की आध्यात्मिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति को भी देखा और उसकी सराहना की।

इसके बाद सीएम योगी ने नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का निरीक्षण कर उसकी तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सदन के भीतर जाकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:

मानसून सत्र से पहले विधान भवन में हुए इन विकास और आधुनिकीकरण कार्यों को लोकतांत्रिक संस्थान को अधिक आधुनिक, आकर्षक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सावन का तीसरा सोमवार : काशी में आस्था का सैलाब, 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंजा विश्वनाथ धाम

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link