Rajasthan

“भजनलाल सरकार की पहली सालगिरह: युवाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा”

जयपुर,13 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार की पहली सालगिरह पर करीब 25 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 51 हजार नई भर्तियों की घोषणा करने जा रहे हैं। यह कदम ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभागों को भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी करने और युवाओं को शीघ्र नियुक्तियां देने के निर्देश दिए थे। सालगिरह के मौके पर रोजगार उत्सव मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर, चिकित्सा अधिकारी, शिक्षक, आयुर्वेद विभाग में कनिष्ठ कम्पाउंडर और अन्य पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

राज्य सरकार 48 हजार 593 चतुर्थ श्रेणी और 3 हजार 170 वाहन चालकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने जा रही है। इसके लिए भर्ती नियमों को सरलीकरण किया गया है ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। अब तक दो रोजगार उत्सव आयोजित किए गए हैं, जिनमें 28 हजार 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। हालांकि, कांग्रेस ने इसे चुनावी प्रलोभन बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार 13 नवंबर को उपचुनाव से एक दिन पहले यह जानकारी जारी कर चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजस्थान के डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने शादी से लौट रहे लोगों को कुचा, 4 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link