Rajasthan

राजस्थान के डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने शादी से लौट रहे लोगों को कुचा, 4 की मौत

जयपुर, 18 मई 2025

राजस्थान के डूंगरपुर में दर्दनाक एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें 4 लोगों की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है साथ ही करीब 8 अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।जानकारी अनुसार घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे सबला थाना क्षेत्र में घटी। साबला स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रघुवीर सिंह ने घटना में बताया कि, शनिवार रात शादी से लौट रहे एक परिवार की जीप पिंडावल हिलावाड़ी बस स्टैंड के पास सड़क से उतर गई, जिससे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए। जब ​​वे घायलों को एम्बुलेंस में ले जा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक पहले बिजली के खंभे से टकराया और फिर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। एसएचओ सिंह ने बताया, “बचाव कार्य के दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पास में खड़े लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना बहुत गंभीर थी। ट्रक के नीचे तीन मोटरसाइकिलें फंस गईं।”

घायलों को डूंगरपुर के सागवाड़ा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान लवजी पाटीदार, दयालाल पाटीदार, सविता पाटीदार और भावेश पाटीदार के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे और जीप दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने के लिए रुके थे। फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें:

 

 

ये भी पढ़ें  राजस्थान : कोटा में 20 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, JEE की तैयारी कर रहा था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link