Lucknow City

Five-day banking को लेकर बैंककर्मियों का हल्लाबोल, सरकार को दी बड़े संघर्ष की चेतावनी

लखनऊ में यूनियन बैंक की मुख्य शाखा के बाहर सैकड़ों बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, बोले- पांच दिवसीय बैंकिंग भीख नहीं, हमारा अधिकार

लखनऊ, 13 अगस्त 2026:

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंककर्मियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले लालबाग स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बाहर फोरम से जुड़े विभिन्न संगठनों के सैकड़ों बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) को चेतावनी दी कि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि बैंककर्मी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग कर रहे हैं। इसके लिए प्रदर्शन, धरना, रैली और एक्स पर अभियान चलाने के साथ ही गत 27 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।

सभा में एनसीबीई के महामंत्री डीके सिंह ने सवाल उठाया कि रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी और नाबार्ड जैसे संस्थानों में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था हो सकती है तो बैंकों में इसे लागू करने में क्या दिक्कत है। राज्य संयोजक वाईके अरोड़ा ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग लागू होने पर बैंककर्मी प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को भी तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:

एसके संगतानी ने दावा किया कि आईबीए बैंककर्मियों की मांग स्वीकार कर सरकार के अनुमोदन के लिए भेज चुका है लेकिन केंद्र सरकार इस पर निर्णय नहीं ले रही है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग कोई भीख नहीं बल्कि बैंककर्मियों का अधिकार है।
5-day-banking-ko-lekar-lucknow-me-bank-employees-ka-protest (2)

प्रदर्शन में संदीप सिंह, सचिन केसरवानी, वीके माथुर, अशोक अग्रवाल, कमल जी समेत विभिन्न बैंक संगठनों के नेता मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बैंककर्मी लंबे और निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें  सीएम ने किया AI GovTech Innovation Center का उद्घाटन, कहा... एआई बेस्ड गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link