Uttarakhand

अब करियर के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं, BTKIT में AI-ML और Robotics कोर्स की मंजूरी

शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के फैसले से उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगी राहत, छात्रों को AI, Machine Learning, Robotics की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा, सत्र 2026-27 से दाखिले शुरू, नए कोर्स Self Finance मोड में चलेंगे

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 13 अगस्त 2026:

उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में अब BTech के दो नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें Artificial Intelligence and Machine Learning (AI-ML) और Robotics शामिल हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दोनों पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

ये भी पढ़ें:

दोनों कोर्स शैक्षणिक सत्र 2026-27 से Self Finance मोड में संचालित होंगे। इनके लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे उत्तराखंड के छात्रों को AI, Machine Learning, Robotics जैसी तेजी से बढ़ती तकनीकों की पढ़ाई अपने ही राज्य में करने का मौका मिलेगा।

रोजगार की जरूरत को देखते हुए लिया फैसला

धन सिंह रावत ने कहा कि दुनिया तेजी से नई तकनीकों की तरफ बढ़ रही है। AI, Machine Learning, Robotics जैसे सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को देखते हुए प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में आधुनिक, रोजगार से जुड़े कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। सरकार चाहती है कि उत्तराखंड के युवा भविष्य की तकनीकी जरूरतों के मुताबिक तैयार हों और पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहें।

जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं

उन्होंने बताया कि दोनों नए कोर्स शुरू करने के लिए बीटीकेआईटी को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रशासकीय परिषद और AICTE से जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं। इसके बाद अब संस्थान में इन पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

दूसरे संस्थानों में भी आएंगे नए कोर्स

सरकार अन्य तकनीकी संस्थानों में भी स्नातक और परास्नातक स्तर पर नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इनमें AI, Data Science, Cyber Security, Quantum Computing, Biotechnology, Semiconductor और Full Stack Development जैसे विषय शामिल हैं। सरकार का मकसद ऐसा तकनीकी शिक्षा तंत्र तैयार करना है, जहां छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ उद्योगों की जरूरत के मुताबिक कौशल भी मिल सके। इससे रोजगार, Startup और स्वरोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  देवभूमि के आरोग्य प्रहरियों को धामी का सलाम, AI Health Center से Specialist Cadre तक कई बड़े ऐलान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button