Ayodhya

रामनगरी में लहराए हजारों तिरंगे, डॉ. दिनेश शर्मा बोले- देशहित सबसे ऊपर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अयोध्या में हजारों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गांधी पार्क से चौक घंटाघर तक रहा उत्साह, राष्ट्र सम्मान, सामाजिक एकता, राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर भी रखी बात

अनिल निषाद

अयोध्या, 13 अगस्त 2026:

स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अयोध्या में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी पार्क के सामने से शुरू हुई यात्रा को राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के बीच यात्रा सिविल लाइंस से गुजरते हुए चौक घंटाघर तक पहुंची।

एकता का संदेश, समाज से की बड़ी अपील

ये भी पढ़ें:

दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां भगवान राम की मर्यादा का संदेश है, वहीं तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद जैसी सोच से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की अपील की।

साधु-संतों पर भी रखी राय

साधु-संतों से जुड़े मामलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार की नीति साफ है। दोषी को किसी भी हाल में संरक्षण नहीं मिलेगा, जबकि निर्दोष का सम्मान बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक घटना के आधार पर पूरे संत समाज पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सनातन से जुड़े संदेश बताए

राम मंदिर के मुद्दे पर दिनेश शर्मा ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन, वर्षों की तपस्या और कारसेवकों के बलिदान को किसी भी तरह कलंकित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन का संदेश किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने का है।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर और मिल्कीपुर के विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हाईवे बना बर्थडे स्पॉट... तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया ये एक्शन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link