Lucknow CitySports

इकाना से यूपी के क्रिकेट टैलेंट को मिली नई उड़ान, सीएम योगी ने किया UP T20 का आगाज

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक के खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच, सीएम के टॉस उछालने के बाद काशी रुद्रा और मेरठ के बीच हुआ उद्घाटन मुकाबला, सीएम ने कहा, खेल युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देता है

लखनऊ, 15 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए UP T20 का नया सीजन बड़े मंच के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लीग के विशेष सीजन का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में काशी रुद्रा और मेरठ की टीमें आमने-सामने रहीं।

छह टीमों में दिखेगा पूरे यूपी का क्रिकेट टैलेंट

यूपी टी-20 में इस बार काशी रुद्रा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और नोएडा की टीमें मैदान में हैं। सीएम योगी ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मौके मिलना जरूरी है। लीग प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का प्लेटफॉर्म दे रही है।

ये भी पढ़ें:

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक खिलाड़ियों को मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह टीमों के जरिए पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल मिल रहा है। लीग से खिलाड़ियों के साथ कोच, मेंटर, सपोर्ट स्टाफ और स्टेडियम से जुड़े लोगों को भी बड़े स्तर पर काम करने का अनुभव मिल रहा है। बेहतर ट्रेनिंग और मार्गदर्शन से युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को और निखारा जा सकेगा।

up-t20-2026-yogi-adityanath-ikana (2)

अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान रखी थी बात

योगी ने कहा कि उन्हें वह समय याद है जब प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के दौरान उन्होंने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के सामने उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के अवसर बढ़ाने की बात रखी थी। अब प्रदेश की छह टीमें UP T20 के विशेष सीजन में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए ऐसा मंच मिल रहा है।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी टी-20 सिर्फ एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है। अलग-अलग जिलों से आने वाले युवाओं को बड़े स्तर पर खेलने का अनुभव मिल रहा है। इससे प्रदेश में क्रिकेट का बेस मजबूत होगा। आने वाले समय में यूपी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

up-t20-2026-yogi-adityanath-ikana (3)

खेल से सीखते हैं टीमवर्क और लीडरशिप

योगी ने कहा कि खेल युवाओं को सिर्फ फिट रखने का जरिया नहीं है। मैदान पर उन्हें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख मिलती है। UP T20 जैसे आयोजन युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने के साथ अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित करने का मौका देते हैं।

फिट इंडिया विजन का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया विजन का जिक्र करते हुए कहा कि फिट युवा देश के मजबूत भविष्य की नींव तैयार करेंगे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों से UP T20 से जुड़ने की अपील की। आजादी के 80वें दिवस की पूर्व संध्या पर शुरू हुए इस आयोजन का भी उन्होंने जिक्र किया।

उद्घाटन समारोह में सजी संगीत की शाम, कई खास चेहरे रहे मौजूद

लीग का धमाकेदार आगाज शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलस ने की प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, यूपी टी-20 की विभिन्न टीमों के कप्तान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लीग से जुड़े खिलाड़ियों, टीमों, कोच, सहयोगी स्टाफ और क्रिकेट प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें  ‘राष्ट्र प्रथम’ था अटल का मंत्र, योगी बोले- सत्ता नहीं सेवा थी उनकी राजनीति

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button