Uttarakhand

ढाई साल से नहीं मिला पेमेंट, जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने धामी सरकार से लगाई गुहार, मिलने का मांगा समय, कहा- अपने संसाधन से योजनाओं को पूरा किया, विभाग में लंबे समय से भुगतान लंबित

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 17 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे ठेकेदारों का करीब ढाई वर्ष से लंबित भुगतान को लेकर सब्र का बांध टूटने लगा है। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने धामी सरकार से लंबित देयकों का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। साथ ही जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि ठेकेदारों ने अपने संसाधन से योजनाओं को पूरा किया, लेकिन विभाग की ओर से भुगतान लंबे समय से लंबित है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सोमवार को सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में मीडिया के बातचीत में कहा कि ठेकेदारों ने अपने संसाधन, बैंक ऋण और बाजार से उधार लेकर योजनाओं को पूरा किया, लेकिन भुगतान लंबे समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत उत्तराखंड में करीब 92.46 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकार और विभाग के साथ उन ठेकेदारों की भी है, जिन्होंने अपनी पूंजी लगाकर कार्यों को पूरा किया।

ये भी पढ़ें:

एसोसिएशन ने सीएम धामी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि पूर्ण एवं सत्यापित कार्यों के लंबित देयकों का जनपदवार व प्रभागवार विवरण तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जाए। लंबित रनिंग बिलों का निश्चित समयसीमा में निस्तारण, शासन स्तर पर विशेष समीक्षा बैठक और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई। संगठन ने यह भी कहा कि वन विभाग, रेलवे, भूमि, तकनीकी स्वीकृति अथवा अन्य विभागीय कारणों से प्रभावित योजनाओं के लिए ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराने से पहले निष्पक्ष समीक्षा की जाए।

उन्होंने कहा कि संगठन ने मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात का समय मांगा, लेकिन नहीं मिला। साथ ही समस्या का समाधान भी नहीं हुआ। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार सरकार से किसी तरह की आर्थिक अनुकंपा नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने द्वारा किए गए कार्यों की धनराशि मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते भुगतान न होने पर जल जीवन मिशन के आगामी कार्यों की गति भी प्रभावित हो सकती है। इस अवसर पर जितेंद्र मलिक, गौरव गोयल, रजत सिंघल, आशुतोष सक्सेना, ध्रुव जोशी, जगजीत, मनोज भारद्वाज, सुनील गुप्ता, सचिन मित्तल, सुनील प्रकाश मित्तल, अंकित सलार, शुभम तोमर, संदीप मित्तल समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी...दोनों मंडलों में बनेंगे ओबीसी कल्याण बहुउद्देशीय भवन

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button