Uttarakhand

उत्तराखंड में कैबिनेट का विस्तार…पांच नए चेहरे शामिल, शपथ ली, जल्द मिलेंगे विभाग

लोकभवन में हुए समारोह में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सरकार की संतुलन साधने की कोशिश

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 20 मार्च 2026:

उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार के साथ बड़ा कदम उठाया। पुष्कर सिंह धामी सरकार में पांच नए विधायकों को मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 12 हो गई।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.29.55 AM

ये भी पढ़ें:

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। समारोह नवरात्र के दूसरे दिन शुरू हुआ, जहां सबसे पहले राजपुर के विधायक खजान दास ने शपथ ली। इसके बाद भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.29.57 AM

कैबिनेट में पहले से पांच पद खाली थे, जिन्हें इस विस्तार में भर दिया गया। लंबे समय से इसके संकेत मिल रहे थे और संगठन स्तर पर कई दौर की चर्चा के बाद नामों पर सहमति बनी। सरकार ने इस विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखा है। पिछले कुछ समय से इसे लेकर दबाव भी बना हुआ था। नवरात्र के मौके को देखते हुए शपथ ग्रहण का समय तय किया गया।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.29.56 AM

शपथ के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नए मंत्रियों के जुड़ने से सरकार का कामकाज और तेज होगा। विकास से जुड़े फैसलों में तेजी लाई जाएगी। नए मंत्रियों को जल्द ही विभाग सौंपे जाएंगे, जिससे शासन स्तर पर कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.29.56 AM (1)

WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.29.57 AM (1)

ये भी पढ़ें  ठोस जमीन तलाशने में लगा रहा संगठन...असमंजस में फंसे राजनैतिक फैसले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link