Uttarakhand

देव संस्कृति विश्वविद्यालय : एकीकरण शिविर का आगाज… स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक रंगों से सजाया मंच

एनएसएस के आयोजन का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ, सात दिन तक चलेगा आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा ने लोगों का ध्यान खींचा

राजकिशोर तिवारी

हरिद्वार, 23 फरवरी 2026:

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सात दिन तक चलने वाले इस शिविर में देश के 13 राज्यों और 185 विश्वविद्यालयों से आए एक हजार से अधिक युवा स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे युवाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत से ही भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की खूबसूरत झलक पेश की।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत युवाओं की ताकत से आगे बढ़ रहा है। युवाओं में वह जज्बा और काबिलियत है जो हर मुश्किल को मौके में बदल सकती है। विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा जब युवा मेहनत, नवाचार और देश के प्रति समर्पण के साथ आगे आएंगे।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि भारतीय युवा आज स्टार्टअप, विज्ञान, तकनीक और खेल के मैदान में दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं। आने वाले समय में यही युवा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करते हैं।

Advertisement

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। अलग अलग राज्यों से आए युवाओं के बीच संवाद और सहभागिता से आपसी समझ भी बढ़ती है।

कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, समरदीप सक्सेना और शांतिकुंज के व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी समेत कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, संवाद सत्र और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें युवा सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

ये भी पढ़ें  देहरादून : सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मिलेगी मजबूती, 17 नई राशन दुकानें आवंटित, 12 के टेंडर जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link