Uttarakhand

कुमारी शैलजा का मोदी-धामी पर तीखा हमला, बोलीं- राहुल गांधी की आवाज दबाने का हो रहा प्रयास

देहरादून में मीडिया से रूबरू हुईं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, कहा- 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की गई, पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य के साथ किया खिलवाड़, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस संगठन तैयार

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने धामी और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि सरकार उनसे डरती है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की गई। ये बातें उन्होंने शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में कहीं।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों व युवाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि युवा राहुल गांधी के विचारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसके पीछे भ्रष्टाचार सबसे बड़ी वजह है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनकी उम्मीदों को तोड़ने का काम कर रही है। कुमारी शैलजा ने बदरीनाथ धाम के चढ़ावा प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इस पूरे मामले में सरकार की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में भू-माफिया हावी हैं और सरकार कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Advertisement

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह तैयार है और जनता भी बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव में कांग्रेस मजबूती से जनता के बीच जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, काजी निजामुद्दीन, सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  रोहित नेगी हत्याकांड: दून पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को दबोचा...5 गोलियां लगीं, एम्स में भर्ती

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link