Uttarakhand

MDDA का अवैध निर्माणों पर एक्शन, हरिद्वार बाईपास-डोईवाला में तीन व्यावसायिक भवन सील

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अभियान तेज, बिना स्वीकृत मानचित्र किए जा रहे अवैध निर्माणों पर कसा शिकंजा, लोगों से निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 26 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। हरिद्वार बाईपास व डोईवाला क्षेत्र में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित अन्य कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
mdda-action-illegal-construction-dehradun-doiwala-buildings-sealed (2)

एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल वाली गली में नईम अहमद द्वारा निर्माण कराए जा रहे अवैध व्यावसायिक भवन को सील कर दिया। इसी क्षेत्र में आशिफ द्वारा निर्मित किए जा रहे एक अन्य व्यावसायिक भवन पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने डोईवाला क्षेत्र के कान्हरवाला-भानियावाला तिराहे पर नेत्रपाल सैनी द्वारा कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया।

ये भी पढ़ें:

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून तेजी से विकसित हो रहा शहर है और इसका संतुलित एवं सुनियोजित विकास करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति अथवा स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवर्तन टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें  UP विधानभवन का बदला स्वरूप: सत्र से पहले योगी ने पॉडकास्ट स्टूडियो से लेकर हाईटेक कॉरिडोर तक का किया शुभारंभ

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button