Uttarakhand

SIR में अब बूथों की बारी, आयोग का फरमान, 15 दिन मैदान में रहेंगे दोनों मंडलायुक्त

दावे-आपत्तियों के बीच बूथों का होगा क्रॉस वेरिफिकेशन, फॉर्म 6 व 7 के ज्यादा आवेदन वाले बूथों पर खास नजर, डीएम करेंगे औचक निरीक्षण, 4 फीसदी से ज्यादा फॉर्म 6 व 2 फीसदी से ज्यादा फॉर्म 7 वाले बूथों की होगी सुपर चेकिंग

देहरादून, 17 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के जिलों में SIR की जांच अब फील्ड स्तर पर तेज होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों को अगले 15 दिन आवंटित जिलों में कैंप करने के निर्देश दिए।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में आयुक्त करेंगे जांच

आयुक्त कुमाऊं को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में कैंप करने को कहा गया है। आयुक्त गढ़वाल देहरादून व हरिद्वार में रहकर SIR की फील्ड जांच करेंगे। इस दौरान आयोग के तय मानकों के आधार पर उन बूथों का खास तौर पर सत्यापन किया जाएगा, जहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 या नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 के ज्यादा आवेदन आए हैं।

ये भी पढ़ें:

डीएम भी करेंगे बूथों का निरीक्षण

जिलाधिकारी रैंडम फील्ड विजिट कर बूथों की सुपर चेकिंग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन बूथों पर फॉर्म 6 के आवेदन 4 फीसदी से ज्यादा हैं, वहां विशेष जांच की जाए। फॉर्म 7 के आवेदन 2 फीसदी से ज्यादा होने वाले बूथों पर भी ERO स्तर से फॉर्म का क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाएगा।

फॉर्म 6, 7 व 8 की जांच पर जोर

समीक्षा बैठक में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को फॉर्म 6, फॉर्म 7 व फॉर्म 8 के तहत मिले आवेदनों की नियमों के मुताबिक जांच कर समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। दावे-आपत्तियों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर करने को कहा गया है।

अफसरों को दी गई फील्ड मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अलावा सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  केदारनाथ धाम को लेकर CM धामी सक्रिय, रावल भीमाशंकर लिंग से की अहम मुलाकात

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button