Ayodhya

रिश्वत केस में गिरफ्तार लेखपाल को बताया बेकसूर, समर्थन में संघ का धरना, कार्रवाई पर उठाए सवाल

सोहावल तहसील में हुई थी धरपकड़, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था लेखपाल उत्कर्ष दीप, समर्थन में लेखपाल संघ ने लामबंद होकर आज सदर तहसील में दिया धरना, संघ ने शिकायतकर्ता पर फाइल में जबरन रुपये रखने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच की मांग, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

अनिल निषाद

अयोध्या, 21 अगस्त 2026:

यूपी के अयोध्या जिले की सोहावल तहसील के लेखपाल उत्कर्ष दीप की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिले के लेखपालों ने सदर तहसील में धरना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में अलग-अलग तहसीलों में तैनात लेखपाल शामिल हुए। संघ ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उत्कर्ष दीप को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया।

फाइल में रुपये रखने का आरोप

ये भी पढ़ें:

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता ने जबरन फाइल में रुपये रखकर लेखपाल को दिए थे। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर उत्कर्ष दीप को गिरफ्तार कर लिया। संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लेखपालों ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी कर्मचारी को साजिश के तहत फंसाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। संघ ने उत्कर्ष दीप को वापस लाने के साथ उनके खिलाफ हुई कार्रवाई समाप्त करने की मांग रखी है।

Advertisement

ayodhya-lekhpal-rishwat-case-union-protest-utkarsh-deep

पहले की कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया

लेखपाल संघ ने जिले में लेखपालों के खिलाफ पहले की गई कुछ अन्य कार्रवाइयों को भी वापस लेने की मांग प्रशासन के सामने रखी है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। लेखपालों के सामूहिक धरने से तहसीलों में राजस्व संबंधी काम प्रभावित होने की आशंका है।

जमीन की पैमाइश के नाम पर ली गई थी घूस

बता दें कि गुरुवार को ही एंटी करप्शन टीम ने सोहावल तहसील क्षेत्र के कैल पारा गांव में जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये लेने के आरोप में लेखपाल उत्कर्ष दीप को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जिले के लेखपालों में नाराजगी सामने आई। धरने में विनोद कुमार पांडेय, नंदलाल वर्मा, पुनीत सिंह, सौरभ पांडे, विजय निषाद, सौरभ सिंह, युवराज सिंह, संतोष शर्मा, विशाल पांडे समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  रामनगरी में फूल क्रांति की तैयारी : अयोध्या में बनेगा UP का पहला फ्लावर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link