Ayodhya

रामनगरी में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह स्वागत, मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा, बुजुर्गों के साथ बच्चे व युवा भी हुए शामिल, लोगों ने घर-घर पहुंचकर मिलाद पढ़ा, जुलूस मार्ग पर रही पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अनिल निषाद

अयोध्या, 26 अगस्त 2026ः

यूपी के अयोध्या में इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में निकला। जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने उसका स्वागत किया। जुलूस में बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी शामिल हुए।

ayodhya-juloos-e-mohammadi-security-arrangements1

ये भी पढ़ें:

जुलूस में शामिल लोगों का किया अभिनंदन

लोग धार्मिक उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए और अपने नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी का इजहार किया। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ मिलाद पढ़ते हुए हजरत मोहम्मद साहब की शान में अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। जुलूस में शामिल लोगों ने घर-घर पहुंचकर मिलाद पढ़ा और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।

ayodhya-juloos-e-mohammadi-security-arrangements2

आयोजकों ने दिया आपसी भाईचारे का संदेश

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते शहर में जगह-जगह भीड़ नजर आई। जुलूस के मार्ग पर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ जुलूस के पूरे मार्ग पर निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जाना चाहिए। आयोजन के दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ayodhya-juloos-e-mohammadi-security-arrangements3

ये भी पढ़ें  25 लाख युवाओं के हाथों में पहुंचेगा डिजिटल हथियार, मुफ्त टैबलेट खरीद पर योगी कैबिनेट की मुहर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button