Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरणः केजरीवाल के अयोध्या दौरे का विरोध, राजनीतिक उद्देश्य से बताया प्रेरित

सनातन रक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आप प्रमुख के अयोध्या आने की सूचना पर जताई आपत्ति, बोले- एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट अभी लंबित, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा

अनिल निषाद

अयोध्या, 24 जून 2026ः

राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर इस समय माहौल गरमाया हुआ है। विपक्ष मोदी और योगी सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध शुरू हो गया है। सनातन रक्षक संघ ने केजरीवाल के दौरे को लेकर नाराजगी जताई है।

सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का प्रस्तावित अयोध्या दौरा केवल राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट अभी लंबित है, ऐसे में केजरीवाल का अयोध्या आगमन राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें:

मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इसे राजनीतिक मंच के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल अयोध्या आते हैं तो संगठन शांतिपूर्ण तरीके से उनका विरोध करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए।

संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ अयोध्या को सौंपा। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर आपत्ति जताई है। पदाधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल द्वारा 26 जून को अयोध्या आने की बात कही गई है। ज्ञापन देने वालों में तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज सहित कई संत-महंत, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अयोध्या : चढ़ावा घपले पर कांग्रेस की होर्डिंग... श्लोक व 'रामलला न्याय करेंगे' से कसा तीखा तंज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button