Ayodhya

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सियासत तेज, सड़क पर उतरे सपाई, योगी सरकार पर साधा निशाना

अयोध्या में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री पवन पांडे बोले- भाजपा सरकार में मधुशालाएं खुल सकती हैं, लेकिन पाठशालाएं नहीं, विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की

अनिल निषाद

अयोध्या, 21 जुलाई 2026ः

रामपुर की मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में अयोध्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और योगी सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने रामपुर जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में किसी प्रकार की अनियमितता या कमी है तो उसे नियमों के तहत सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जुर्माना लगाया जा सकता है और आवश्यक सुधार कराए जा सकते हैं, लेकिन शिक्षा के इस संस्थान को तोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जहां सभी जाति और धर्म के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें:

पवन पांडे ने भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मधुशालाएं खुल सकती हैं, लेकिन पाठशालाएं नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा संस्थानों को बचाने और मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए, न कि उन्हें ध्वस्त करने का फैसला लेना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  रामनवमी पर रामनगरी में आस्था का सैलाब...बधाई गीतों से गूंज रहा मंदिर, पूरे दिन खुले रहेंगे कपाट

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button