Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार बोले योगी, कहा- SIT करेगी हिसाब साफ, दोषी नहीं बचेगा

अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम ने पहली बार राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दिया बयान, सपा पर निशाना साधते हुए कारसेवकों पर गोली चलाने वाले उपदेश न दें

अयोध्या, 19 जून 2026:

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे और इस पूरे मामले पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया है, जो दूध का दूध और पानी का पानी कर देगा। अगर कोई अपराधी है तो वह बचेगा नहीं।

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर को अपमानित करने वालों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। एसआईटी निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच कर रही है और सच्चाई सामने लाकर रहेगी। उन्होंने सभी पक्षों से ऐसी टिप्पणियों से बचने की अपील की, जिनसे रामभक्तों की भावनाएं आहत हों।

CM Yogi on Ram Mandir Scam Investigation Updates (1)

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्रीराम बोलने वालों पर लाठियां बरसाने का आरोप झेलते रहे हैं, वही आज उपदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा रामभक्तों के अपमान की बात करती है, जबकि उसका इतिहास सबके सामने है।

योगी आदित्यनाथ ने मनोज कुमार पांडेय का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक रहते हुए अयोध्या में सभी विधायकों के दर्शन के लिए आने की बात कही थी, तब अखिलेश यादव ने उन्हें रोक दिया था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व की आस्था प्रभु राम में नहीं थी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की बात करते रहे हैं। उन्होंने झलकारी बाई, अवंतीबाई और ऊदा देवी पासी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर पीएसी की तीन बटालियन बनाई हैं, जिनमें सिर्फ बेटियों की भर्ती की जाती है।

CM Yogi on Ram Mandir Scam Investigation Updates (2)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबों के लिए शौचालय, राशन और दूसरी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले की सरकारों में न संवेदना थी, न काम करने की इच्छाशक्ति। उनके लिए परिवार ही प्राथमिकता था, जबकि मौजूदा सरकार विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है।

इससे पूर्व सीएम ने अयोध्या में 378 करोड़+ से राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण भी किया। रुदौली स्थित सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। मंदिर प्रांगण में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button