Lucknow City

UP के रसोइयों को बड़ा सुरक्षा कवच, हादसे में 2 लाख की मदद के लिए SBI से करार

CM योगी की मौजूदगी में किया गया एमओयू, हादसे में रसोइयों और परिजनों को मिलेगा दो लाख रुपये का बीमा कवच, छात्राओं संग सेल्फी और बच्चों का कराया अन्नप्राशन

लखनऊ, 23 अगस्त 2026:

यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों को योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एमओयू किया गया।

UP रसोइयों को 2 लाख का सुरक्षा कवच, SBI से हुआ करार (2)

इसके तहत रसोइयों और उनके परिजनों को दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की बीमा सहायता का सुरक्षा कवच मिलेगा। प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा और एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने इस संबंध में अनुबंध का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

ये भी पढ़ें:

UP रसोइयों को 2 लाख का सुरक्षा कवच, SBI से हुआ करार (3)

Advertisement

बच्चियों ने मांगी सेल्फी, सीएम ने मुस्कुराकर बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने उन्हें ‘निपुण तराजू’ के बारे में बताया, जिस पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी दी। मीना मंच के स्टॉल पर पहुंचने पर छात्राओं ने सीएम योगी से सेल्फी लेने का अनुरोध किया। बच्चियों की इस मांग पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने छह माह की अनीता और मो. अली का अपने हाथों से खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों को खिलौने भी दिए।

11 रसोइयों को सम्मान, कैशलेस कार्ड और बढ़े मानदेय का चेक

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 रसोइयों को सम्मानित करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड, परिधान किट और बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया। सम्मान पाने वालों में सीतापुर की किरन देवी, लखनऊ की आशा तिवारी, गोरखपुर की सुनीता और रेखा देवी, अलीगढ़ की सुदेश देवी व पिंकी देवी, वाराणसी की सरिता दीक्षित, हरदोई की गीता देवी, लखीमपुर खीरी की सीमा सिंह, उन्नाव की खिलाना और रायबरेली की रेखा शामिल रहीं। इस पहल को स्कूलों में पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

UP रसोइयों को 2 लाख का सुरक्षा कवच, SBI से हुआ करार (4)

ये भी पढ़ें  फिर गरजेगा बुलडोजर! कोर्ट के आसपास 72 अवैध कब्जों पर एक्शन तय, वकीलों के चैंबर भी निशाने पर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link