Parakh Mahasangh Convention : सरोजिनी नगर में नई टीम, पूर्व मंत्री ने बताई जिम्मेदारी
विधानसभा, ब्लॉक, नगर पंचायत बंथरा और शहरी क्षेत्र की अलग-अलग कमेटियों का चयन किया गया, पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया

लखनऊ, 23 जून 2026:
राजधानी के कानपुर रोड एक निजी हॉल में मंगलवार को पारख महासंघ का अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में विधानसभा क्षेत्र सरोजिनी नगर के संगठन विस्तार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान विधानसभा स्तर, विकासखंड सरोजिनी नगर, नगर पंचायत बंथरा और नगर निगम के शहरी क्षेत्र की विभिन्न कमेटियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

अधिवेशन में रघुनंदन प्रसाद, तेजी रामबाबू, सीएल पंकज, जितेंद्र, प्रवीण अवस्थी, सूरज रावत, दीपक रावत, सरवन रावत, अनीता रावत, रज्जन लाल, विकास रावत, वीरेंद्र अवस्थी, राजेश कुमार, रंजना रावत, सुनील रावत, पुनीत त्रिपाठी और मुकेश रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






