Lucknow City

अलीगंज में 15 मौतों का जिम्मेदार कौन? राम मंदिर में किसने की चोरी? संजय सिंह के सवालों से घिरी सरकार

अलीगंज अग्निकांड में लापरवाही के मामले में प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, राम मंदिर ट्रस्ट पर करोड़ों के भ्रष्टाचार और चोरी के आरोप, 25-26 जून को अयोध्या आएंगे अरविंद केजरीवाल

लखनऊ, 23 जून 2026:

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित भ्रष्टाचार व चोरी के मामलों को लेकर डबल इंजन सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए।

संजय सिंह ने अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिस इमारत में आग लगी थी उसे वर्ष 2016 में ही ध्वस्त करने का आदेश जारी हो चुका था। इसके बावजूद वह वर्षों तक कैसे संचालित होती रही? इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में योगी सरकार है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अवैध भवन किसके संरक्षण में चल रहा था।

उन्होंने फायर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के दौरान लोगों की लगातार कॉल के बावजूद समय पर दमकल नहीं पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे फायर विभाग की समीक्षा, बजट बढ़ाने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को केवल निलंबित करने के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

मृतकों के परिजनों को दिए गए 2 और 5 लाख रुपये के मुआवजे को उन्होंने क्रूर मजाक बताते हुए सम्मानजनक आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची लवप्रीत और आईसीयू में भर्ती जयंत से भी उन्होंने मुलाकात की।

Advertisement

राम मंदिर मामले पर संजय सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भाजपा नेताओं पर करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाया। उनका दावा था कि 2 करोड़ रुपये की जमीन 18.5 करोड़, 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ और 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ रुपये में खरीदी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई करीब 200 किलो चांदी, बहुमूल्य हार, 1260 सोने-चांदी की शिलाएं और प्रभु की पादुकाएं तक गायब कर दी गईं।

सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने 20 जून को ही एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्व पंत और सदस्य किरण को पत्र व ईमेल भेजकर साक्ष्य सौंपने का समय मांगा था, लेकिन तीन दिन बाद भी एसआईटी ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी निष्पक्ष जांच के बजाय चंदा चोरों को बचाने में लगी है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल 25 जून को अयोध्या पहुंचेंगे। वह रात्रि विश्राम के बाद 26 जून को रामलला के दर्शन करेंगे।हनुमानगढ़ी में आरती में शामिल होंगे और संत-महात्माओं से आशीर्वाद लेंगे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  RLD के नए सेनापति का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, ऐश्वर्य राज ने बताया संगठन मजबूत करने का पूरा प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link