Lucknow City

पशु क्रूरता की हद… कुत्ते को पटक-पटक कर मार डाला, फिर उतारने लगा खाल!

लखनऊ के निगोहां में दरिंदगी का वीडियो वायरल, नशे में धुत युवक की हैवानियत से ग्रामीणों में गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग तेज

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 26 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के निगोहां में पशु क्रूरता की एक बेहद भयावह घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में एक कुत्ते को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला और उसके बाद चाकू से उसकी खाल उतारने की कोशिश करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

ग्रामीणों के मुताबिक निगोहा गांव निवासी बल्लू नामक युवक मंगलवार सुबह नशे में था। आरोप है कि उसने पहले एक कुत्ते को जमीन पर कई बार पटककर मार डाला। इसके बाद वह चाकू लेकर उसकी खाल उतारने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 1.44.04 PM

वीडियो सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। खई ग्रामीण निगोहां थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही सिरफिरे जैसा रहा है। उसकी हरकतों से लोग भयभीत रहते हैं।

मामले को लेकर थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप और साक्ष्यों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पशु प्रेमी ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की अमानवीय घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button