Lucknow City

राहत में लापरवाही नहीं… आंधी-पानी व ओलावृष्टि से तबाह किसानों के लिए योगी का बड़ा फैसला

फसल नुकसान पर मुख्यमंत्री ने दिए संयुक्त सर्वे के निर्देश, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर पारदर्शी तरीके से राहत पहुंचाने की हिदायत

लखनऊ, 1 मई 2026:

यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं, दलहन और सब्जियों की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित बताई जा रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जनहानि, पशुहानि, घायलों और आपदा से प्रभावित सभी लोगों को समयबद्ध तरीके से मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम ने राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को मिलकर फसल नुकसान का संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए जिससे वास्तविक पीड़ितों तक ही राहत पहुंचे। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द राहत राशि जारी करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और जमीनी स्तर पर हालात की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का फोकस है कि प्रभावित किसानों और आम लोगों को बिना देरी राहत मिले और किसी को भी अनदेखा न किया जाए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ की तहजीब को सहेजने की पहल : मुजफ्फर अली ने ‘अंजुमन’ की दुर्लभ 35 मिमी प्रिंट NFDC-NFAI को सौंपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link