Lucknow City

LDA की OTS योजना 18 अप्रैल से : 30 दिन में पेमेंट पर मिलेगी छूट… जानिए कैसे मिल पाएगा लाभ

3 माह में निस्तारण और 30 दिन में भुगतान पर अतिरिक्त 2% छूट, दंड ब्याज माफ, योजना के तहत आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, स्कूल, चैरिटेबल संस्थाएं और सहकारी आवास समितियां होंगी शामिल, हर बकायेदार को दी जाएगी जानकारी

लखनऊ, 26 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में एलडीए के आवंटियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण 18 अप्रैल से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू करने जा रहा है। इसके तहत बकायेदारों को दंड ब्याज से राहत मिलेगी। वे अपनी संपत्ति को नियमित करा सकेंगे।

इस योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एलडीए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर सभी बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। उन्हें कॉल, मैसेज, ई-मेल और पत्र के माध्यम से योजना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही एलडीए भवन में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी जहां आवंटियों को आवेदन और प्रक्रिया में मदद मिलेगी।

ओटीएस योजना के तहत आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, स्कूल, चैरिटेबल संस्थाएं और सहकारी आवास समितियां सभी शामिल होंगी। खास बात यह है कि डिफॉल्ट अवधि का पूरा दंड ब्याज माफ कर दिया जाएगा और केवल साधारण ब्याज ही लिया जाएगा। यदि कोई आवंटी 30 दिन के भीतर पूरा बकाया जमा करता है तो उसे 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

50 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले आवंटियों को भी राहत दी गई है। वे एक तिहाई राशि 30 दिन में जमा कर शेष रकम 6 माह के भीतर किस्तों में चुका सकते हैं। हालांकि समय सीमा चूकने पर एक माह का अतिरिक्त मौका मिलेगा लेकिन तब दंड ब्याज देना होगा।

Advertisement

नई व्यवस्था में मानचित्र और शमन मानचित्र से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया है। इससे अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिल सके। आवेदन के बाद 3 माह के भीतर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। एलडीए की यह योजना बकायेदारों के लिए न सिर्फ आर्थिक राहत लेकर आई है बल्कि अपनी संपत्ति को सुरक्षित और वैध करने का एक बेहतरीन अवसर भी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ‘अखिलेश यादव के पीछे पड़े’ मंत्री राजभर ने फिर खोला मोर्चा, देखिए अब किस मुद्दे पर बोला हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link