CrimeUttar Pradesh

कतर्नियाघाट : तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत

बहराइच, 16 नवंबर 2024:

यूपी के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में खेत गए एक बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय अभिनंदन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह घटना ग्राम बाजपुर बनकटी मजरा सीतारामपुरवा में हुई। गांव के संदीप शुक्रवार को परिवार के साथ गन्ना काटने गये थे। उनके साथ बेटा अभिनंदन भी था।अभिनंदन खेत में खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक तेंदुए ने अभिनंदन पर हमला कर दिया। उसे दबोच कर खेत में भागा। ये देख परिजन शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे भागे। इस पर तेंदुआ अभिनंदन को छोड़ कर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल अभिनंदन को लेकर परिजन पीएचसी गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने इलाके में छानबीन की लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, ड्राइवर की जानकारी होगी अब हर गाड़ी में दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link