Uttarakhand

श्रद्धालुओं-पर्यटकों की सुविधाओं की जानी हकीकत, डीएम बोले- धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर करें मेन फोकस

हरिद्वार में जिला पर्यटन कार्यालय का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की, योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी ली, कहा- अधिक से अधिक पात्रों तक पहुंचाया जाए लाभ, कार्यों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार,25 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की धामी सरकार का धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास पर मुख्य फोकस है। इसी को ध्यान में रखकर सारी योजनाओं तैयार की जा रही हैं। इसी क्रम में डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और भवन व परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में संचालित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं की समीक्षा की।

कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित व स्वच्छ रखें

ये भी पढ़ें:

डीएम ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों के पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पर्यटन कार्यालय भवन व परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्टों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित व स्वच्छ बनाए रखा जाए। यात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक व्यवस्थाएं की जाएं। इस अवसर पर मयूर दीक्षित ने जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल से जनपद हरिद्वार में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने के दिए निर्देश

मयूर दीक्षित ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्ता और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने जनपद के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों को और अधिक विकसित व आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाए। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होम स्टे योजना एवं पर्यटन विभाग की अन्य योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
dm-haridwar-mayur-dixit-inspection-tourism-office-chardham-registration (2)

युवाओं व ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं

डीएम ने कहा कि इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से स्थानीय युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले। मयूर दीक्षित ने कहा कि हरिद्वार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की प्रमुख नगरी है। इसलिए पर्यटन विभाग की योजनाओं पर अमल करना, पर्यटन स्थलों का समुचित विकास और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

ये भी पढ़ें  टिहरी झील में दिखा देशभक्ति का जोश, बच्चों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button