Ayodhya

‘मछली-भात’ की डिबेट में महंत राजू दास के कमेंट पर बवाल, अयोध्या में निषाद समाज का प्रदर्शन

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर कुंवर सिंह निषाद को गाली देने का आरोप, तिकोनिया पार्क में जुटे समाज के लोग, प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, सार्वजनिक माफी के साथ FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

अनिल निषाद

अयोध्या, 27 अगस्त 2026:

यूपी के अयोध्या जिले में निषाद समाज ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सदर तहसील क्षेत्र के तिकोनिया पार्क में जुटे समाज के लोगों ने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मछली-भात को लेकर हुई लाइव डिबेट में राजू दास ने निषाद समाज से जुड़े कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ गाली-गलौज की। संगठन ने सार्वजनिक माफी के साथ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया गया।

तिकोनिया पार्क में जुटे समाज के लोग

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन से पहले निषाद समाज के लोग तिकोनिया पार्क में जमा हुए। महंत की आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताते समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके इस कृत्य से समाज के लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की।

machhli-bhaat-debate-raju-das-nishad-samaj-protest-ayodhya1

मुख्यमंत्री से की एफआईआर दर्ज करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें महंत राजू दास से निषाद समाज के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही मामले में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी गई।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे अशोभनीय बयान बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक प्रदर्शन करने की बात भी कही गई।

ये लोग प्रदर्शन में रहे शामिल

प्रदर्शन में समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण, अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद, रोहित प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि अमर निषाद, डम्मी निषाद, सुनील निषाद, जसपाल निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सभासद का कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले पत्नी के नाम दुकान, 21 साल बाद याद आई धांधली, FIR दर्ज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button