CrimeUttar Pradesh

मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली… गैंगस्टर की गई जान

लखनऊ, 16 नवंबर 2024:

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले माह हुई एक मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश कमलेश की शनिवार को मौत हो गई। बताया गया कि पैर में गोली लगने वाले के बाद संक्रमण हो गया था। उसका केजीएमयू में इलाज चल रहा था।
लखनऊ के ठाकुरगंज के रहने वाले कमलेश को पुलिस ने 22 अक्टूबर की रात जानकीपुरम इलाके में एक मुठभेड़ में दबोचा था। इस दौरान एक पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक उस पर 28 केस दर्ज थे। कमलेश पर गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा था। पोस्टमार्टम के बाद कमलेश का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें  ​'सौरभ' बनकर किया शिकार, अश्लील वीडियो बना धर्मांतरण का दबाव, 'सैलून वाले' शोएब की करतूत उजागर!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link