Manipur

मणिपुर जिरीबाम अपहरण केस: छह शव बरामद, गृह मंत्रालय ने दिए कड़े निर्देश

इंफाल,16 नवंबर 2024

मणिपुर के जिरीबाम में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चों को बंधक बनाए जाने की घटना में अब तक छह शव बरामद हो चुके हैं। मृतकों में एक आठ महीने का बच्चा भी शामिल है। सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव लाए गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ ने हथियारबंद कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 उग्रवादियों को मार गिराया था

।इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर सरकार को हिंसा में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिरीबाम के बोकोबेरा इलाके में उग्रवादियों ने महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया, और यह घटना सीमा से सटे क्षेत्रों में बढ़ते खतरे को उजागर करती है। राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मणिपुर में फिर शुरू हुआ मौत का तांडव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link