Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश; शाइन सिटी के भगोड़े सीएमडी राशिद नसीम के घर लगा कुर्की का नोटिस

प्रयागराज, 18 नवंबर 2024

निवेशकों के साथ 68 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा करने वाले शाइन सिटी के भगोड़े सीएमडी राशिद नसीम पर जांच एजेंसियों ने कड़ा एक्शन लेते हुए करेली स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू), कानपुर की टीम ने बकायदा मुनादी कराने के बाद इसके करेली स्थित भवन पर नोटिस चस्पा किया। राशिद नसीम पर निवेशकों के साथ फर्जीवाड़ा करने के मामले का गंभीर आरोप है। सीएमडी लंबे समय से फरार चल रहा है। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है।

ज्ञातव्य है कि शाइन सिटी के नाम पर बड़ी संख्या में यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में लोगों से अरबों रुपए का निवेश कराया गया पर बाद में मामला धोखाधड़ी का सामने आया। निवेशकों ने लगातार इसकी कई शिकायतें की। इसके बाद जांच शुरू की गई। देश के कई हिस्सों में कंपनी के खिलाफ तीन हजार से ज्यादा एफआईआर अलग अलग थानों में दर्ज कराई गई है।शाइन सिटी कंपनी से जुड़े मामले की जांच ईओडब्लयू कानपुर और लखनऊ ईडी कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : बहन से विवाद में गुस्साई महिला ने, अपने 9 महीने के बच्चे को छत से फेंका, दर्दनाक मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link