CrimeUttar Pradesh

प्रयागराज: युवक की जली लाश झाड़ियों में मिलने से सनसनी

प्रयागराज, 18 नवंबर 2024
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ज़िले के गंगानगर में थरवई थाना क्षेत्र स्थित पुराने हवाई अड्डे के पास झाड़ियों के बीच एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई।

लाश जली अवस्था में थी। शरीर के ज्यादातर हिस्से जले हुए हैं। लाश के पास एक बाइक खड़ी मिली है जिसका नम्बर स्पष्ट नही है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है जिसकी जलाकर हत्या की गई है। रविवार को सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने लाश देखकर थरवई पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद लाश और बाइक कब्जे में ले ली।

पुलिस की आरंभिक पूछताछ में कुछ खास पता नहीं चल सका। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थरवई के सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रपाल सिंह ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो गई है। मृत युवक के परिजन खास वजह नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम ने वाराणसी से की ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, कहा...जीरो करेंगे ड्रॉप आउट रेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link